खगोल विज्ञान अनुसंधान में भाग कैसे लिया जा सकता है ?

हाल के वर्षों में कई वैज्ञानिकों ने अपने शोध किये गए कार्यों को आम जनता को समझाने में अधिक सक्रिय भूमिका निभायी है| इस खुले संवाद ने इस धारणा को तोड़ने में मदद की है की वैज्ञानिक एकांत जगहों पर रहना पसंद करते हैं| अब कई वैज्ञानिक एक कदम आगे जा रहे हैं और यह बताने की कोशिश कर रहे हैं की कैसे जनता अनुसंधान में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दे सकती है| और, इन्ही प्रयासों से प्रेरित हो कर, कुछ वैज्ञानिकों ने 'नागरिक वैज्ञानिक' में अपने योगदान करने के लिए अपनी पहल से काम करना और अपना योगदान देना शुरू कर दिया है| ब्रम्हांड की सर्वश्रेष्ठ प्रयोगशाला के लिए खुली  पहुँच के साथ - रात का आकाश - खगोल वैज्ञानिक स्वयं से प्रयोग करने के लिए कई अवसर प्रदान प्रदान करते हैं | कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं :

१) नागरिक विज्ञान परियोजना में भाग लें खगोल विज्ञान:-
 और अंतरिक्ष के विषय वाले नागरिक विज्ञान परियोजना की शानदार निर्देशिका के लिए, कृपया - Spacehack, Zooniverse, और अमेरिकी विज्ञान और वैज्ञानिकों से ज़रूरी वेबसाइट के इन लिंकों पर जाएँ| और नागरिक विज्ञान की नयी जानकारियों के लिए समर्पित ब्लॉग plos.org(the public library of science) को ज़रूर से देखें जो की गैर लाभकारी संगठन है जो कई वैज्ञानिक पत्रिकाओं को भी प्रकाशित करती है|

 

 

 

 

 

 

२) एक कम अनुभव वाले संगठन या समूहों में शामिल हो जाएँ:-
यहां पेशेवर और कम अनुभव वाले खगोलविद अक्सर छोटी शोध समूहों में एक साथ काम करते हैं| इस सहयोग के एक वैकल्पिक प्रकार में पेशेवर खगोलविद शामिल हैं जो कम अनुभवों के द्वारा की गयी खोजों के आधार पर अनुवर्ती टिप्पणियों को करते हैं| Sky and Telescope, पत्रिका ने अपने वेबसाइट पर बहुत सी बातों का उल्लेख किया है जिसमे astro alert, के बारे में जानकारियां दी हुई है - किसी दूरबीन उपयोगकर्ता को महत्त्वपूर्ण खगोलीय घटनाओं के बारे में सूचित किया जाता है जिसके लिए वैज्ञानिक उन्नत खगोलविदों से CCD- छवियों या अन्य टिप्पणियों का अनुरोध करते हैं| इसके अलावा, एडगार विल्सन पुरस्कार पर एक नज़र डालें, जो कम अनुभव वाले खगोलविदों द्वारा की गयी धूमकेतु से जुड़ी खोजों के लिए एक मौद्रिक पुरस्कार प्रदान करता है|

 

 

 

 

३) एक विज्ञान हैक दिवस का आयोजन करें:-
हैकिंग शब्द के नकारात्मक अर्थ हैं, लेकिन एक हैक एक समस्या का एक त्वरित समाधान है| एक एक विज्ञान हैक दिवस मूल रूप से वैज्ञानिक नवाचार के लिए एक एक लम्बी दौर है| एक नयी अवधारणा  पर मंथन करने के लिए एक 24- या 48 घंटे की घटना (रात भर काम करने वाले लोगों के साथ) जो विज्ञान को लाभ पहुंचा सकती है और हैकथॉन के अंत से पहले एक प्रतिकृति बना सकती है! घटनाएं सभी के लिए खुली हैं और रचनात्मक और वैज्ञानिक बुद्धियों को आकर्षित करती है| अपने विज्ञान हैक दिवस को कैसे व्यवस्थित किया जाये, इसके लिए दिशा निर्देश यहां देखें जा सकते हैं|

 

 

 

 

 

४)पेशेवर दूरबीनों से छवि डेटा प्रक्रिया शुरू करें:-
N.A.S.A / E.S.A हब्बल सुदूर अंतरिक्ष दूरबीन और NASA के चंद्र  X-Ray वेधशाला वेबसाइट पर जानकारी बताती है की आप डाटा डाउनलोड कर सकते हैं| अपने स्वयं के मानक खगोलीय चित्र बना सकते हैं| 2012 में हब्बल के छिपे हुए खजाने नामक एक प्रतियोगिता शुरू की गयी थी, जिस में जनता को एक कच्चे छवि  के छिपे हुए को उजागर करने के लिए हब्बल के डाटा के विशाल संग्रह को परिमार्जन करने के लिए आमंत्रित किया गया था |

 

 

 

 

 

 

५)विज्ञान परियोजना के लिए भीड़ से वित्तीय साहयता प्राप्त करना
वेब पर कई जन-सहयोग मंच है जहां अगली बड़ी सनसनी से किसी उद्यमी को आविष्कार के साथ आर्थिक रूप से कुछ भी मदद कर सकते हैं, कुछ विज्ञान-विशिष्ठ, जन-सहयोग वेबसाइट भी है जैसे Funda Geek और Petridish जो देखने योग्य है, यदि आप विज्ञान अनुसंधान गतिविधियों के लिए धन दान करने चाहते हैं| इस तरह के जन-सहयोग के लिंकों पर विभिन्न प्रतिज्ञा राशियों के लिए विभिन्न वित्तीय पुरस्कार प्रदान करते हैं|.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

(६) शौकिया सहयोग

शौकिया सहयोगप्रभारी खगोलविद तेज़ी से जागरूक हो रहे हैं की कैसे शौकिया खगोलविद अपने शोध में बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं| उदाहरण के लिए, शौकिया खगोल वैज्ञानिक लम्बे समय तक अवलोकन सम्बन्धी अध्ययन कर सकते हैं, जो उस समय के भीतर संभव नहीं होगा जब उन्हें पेशेवर वेधशालाओं में आवंटित किया जाता है, और उनके काम की मांग की प्रकृति को देखते हुए| इसके अलावा, छोटे छेद वाले दूरबीन कुछ अध्ययन के लिए बेहतर हैं| 

शौकिया खगोलविद सहयोग के एक वैकल्पिक प्रकार में पेशेवर खगोलविदों को शामिल किया जाता है जो शौक़ीन वैज्ञानिकों द्वारा की गयी खोजों के आधार पर अनुवर्ती टिप्पणियों को करते हैं| पत्रिका Sky and Telescope ने अपनी वेबसाइट पर समर्पित pro-em, खंड में इस बारे में बहुत सारी जानकारी दी है, जिस में Astro - Alert सेवा के बारे में विवरण शामिल है - "जब एक महत्त्वपूर्ण दूरबीन आकाशीय क्षण को करते हैं| दूरबीन उपयोगकर्ताओं को शामिल करने के लिए एक मेल सेवा की सूचना दी| जिसके लिए वैज्ञानिक उन्नत शौकिया खगोलविदों से CCD छवियों या अन्य टिप्पणियों का अनुरोध कर रहे हैं|

परियोजनाएं:-

The Belgian RAdio Meteor Stations (B.R.A.M.S.)B.R.A.M.S. एक बेल्जियन रेडियो संजाल है, जिस में लगभग 25 केन्द्र होते हैं जो मुख्य रूप से रेडियो शौकिया शोधार्थियों  द्वारा चलाये जाते हैं, जिस में belgian association of amateur astronomers (VVS) का तंत्र भी शामिल है| हमें एक केंद्र हूमाएं (जो की डौरब्स में बीकन से 60 किमी से दुर है)  व्‍यकिकरणमीटर का मेज़बानी करता है| B.R.A.M.S., का मुख्य लक्ष्य उल्कापिंड के प्रवाह की गणना करना और उल्का के प्रक्षेपवक्र को पुनः प्राप्त करना है|

The Be Star Spectra database, and the tool Arasbeam (BeSS)
यह डेटाबेस, यूरोपीय  आभासी वेधशाला का हिस्सा और पेरिस वेधशाला के नेतृत्व में 2007 से पेशेवरों और शौकिया खगोलविदों द्वारा दी गयी जानकारी के साथ इंटरनेट पर मौजूद हैं| उपकरण ारसबीएम एक ऑनलाइन पृष्ठ है जो अवलोकन करने के लिए सबसे ज़रूरी वस्तुओं को चुनने में भी प्रेक्षकों की मदद करता है|

The ConVento Group
एक अंतर्राष्ट्रीय शौकिया समूह बड़े सितारों की भौतिकी के लिए समर्पित है| समूह का उद्देश्य प्रकाश मापन और स्पेक्ट्रोस्कोपी पर दीर्घकालिक अभियान आयोजित करना है| समूह इस क्षेत्र में रूचि रखने वाले पेशेवर और शौकिया खगोलविदों दोनों के लिए खुला है|

Beacon Data Processing System इस वेबसाइट का उद्देश्य स्वचालित रूप से डाटा के बाहरी बीकन प्रचालक प्रस्तुत करने का समर्थन करना है, आठ ही साथ बाहरी उपग्रह / शिक्षक / सार्वजनिक का उपयोग निम्नलिखित उपग्रहों के संग्रहीत बीकन डाटा तक पहुंचते हैं: GeneSat, PharmaSat, O/OREOS, and NanoSail-D.

This Hindi version was translated by volunteers of the Astronomy Translation Network coordinated by National Astronomical Observatory of Japan and IAU Office for Astronomy Outreach.

Translation by Devanshu Jha
Proofreading by Aakaash Naarayan

Date: 13 November 2019